जी 20 के सफल आयोजन के संबंध में इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी से मीडिया ने की चर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

यह भारत देश के लिए बड़े गौरव की बात है की जी 20 की मेजबानी का अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हमारे देश को मिला जी-20 की तीन दिवसीय एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक इंदौर शहर को मिली है इंदौर शहर के लिए बड़े गौरव की बात है तीन दिवसीय बैठक के इस मंथन से जो अमृत निकल कर आया है जिसका परिणाम आने वाले दिनों में कृषि के क्षेत्र में देखने को मिलेगा जी 20 के सफल आयोजन के संबंध में इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी से चर्चा की तो उनका कहना था कि जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार के द्वारा इस मीटिंग को लेकर जो व्यवस्थाएं की गई थी उन उत्तम व्यवस्थाओं के चलते यह आयोजन सफल हो पाया ….मुख्यमंत्री जी के द्वारा जी-20 की बैठक का शुभारंभ किया गया और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक में शामिल हुए 20 से अधिक देशों के लोग इस मीटिंग में शामिल हुए जिनके द्वारा इंदौर के बोलिए क्षत्रि से लेकर राजवाड़े तक हेरिटेज वाक भी की गई और अगले दिन मांडू यात्रा भी मेहमानों के द्वारा की गई जहां से अच्छा फीडबैक मिला एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की पहेली बैठक इंदौर में हुई और दूसरी बैठक चंडीगढ़ में होगी

Exit mobile version