अन्नपूर्णा पुलिस द्वारा कुछ माह पूर्व जिला बदर किए गए बदमाश को क्षेत्र में ही घूमते गिरफ्तार किया है जिस पर राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और उसे जेल दाखिल कराया गया है
मामला थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों पुलिस द्वारा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश रोहित को उसकी अपराधिक गतिविधि देखते हुए उसे जिला बदर की कार्रवाई से दंडित किया था लेकिन आरोपी जिला बदर कार्रवाई का उल्लंघन करता फिर से पकड़ा गया है जिसे पुलिस ने सुदामा नगर झोपड़पट्टी के पीछे से गिरफ्तार किया है जिला बदर होने के बावजूद वह क्षेत्र में घूम रहा था पुलिस के मुताबिक आरोपी पर 10 से अधिक अपराध दर्ज हैं इसकी अपराधिक गतिविधि के कारण इसे जिला बदर की कार्रवाई से दंडित किया था फिलहाल आरोपी पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है
