जिलाबदर होने के बाद भी घूम रहा था क्षेत्र में, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

टीम ने कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार किया। जिला दंडाधिकारी के आदेश पर उसे छह माह के लिए जिलाबदर किया था।
देवास, शिप्रा। शिप्रा थाना अंतर्गत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिलाबदर के आदेशों का उल्लघंन करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जीएस महोबिया ने बताया कि जितेंद्र पुत्र नारायण राठौड़ को राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र के आदतन अपराधी, गुण्डा, निगरानी बदमाश, जिला बदर आरोपितों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसके पालन में थाना प्रभारी महोबिया के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी।
टीम ने कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार किया। जिला दंडाधिकारी के आदेश पर उसे छह माह के लिए जिलाबदर किया था।
मंगलवार को आरोपित थाने के आसपास ही घूमता हुआ दिखाई दिया। शासन-प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने से आरोपित को गिरफ्तार कर थाना शिप्रा में 188 भादवि के अंतर्गत कार्रवाई कर जेल भेजा गया। थाना प्रभारी जीएस महोबिया, एएसआई राजेंद्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक जितेंद्र चौहान, रफीक, सतीश मिश्रा, आरक्षक मयंक, आरक्षक अरविंद, आरक्षक प्रह्लाद, नगर सैनिक नृसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version