जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश और धमकाने का आरोप कालोनाइजर के खिलाफ कार्यवाही की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश और धमकाने का आरोप लगाते हुए एक सख्स और कुछ लोग हाथों में कालोनाइजर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की तख्तियां लिए इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, शहर के चंदन नगर क्षेत्र की अवैध कालोनी खिजरा पार्क का मामला इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। सलीम उज्जैनी नमक सक्स और उसके साथ कुछ महिलाएं इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर आज पहुंची इन महिलाओं का कहना है कि, उनके प्लाटों पर क्षेत्र के जफर खान द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। वही सलीम उज्जैनी ने कहा कि उन्हें भी धमकियां मिल रही है। तो दूसरी तरफ जफर खान ने यह जमीन उसकी होने का दावा किया है। मामले में कलेक्टर कार्यालय पर लोगों ने आवेदन दिया है वही कलेक्टर ने जांच की बात कही है।

Exit mobile version