भंवरकुआं थाना क्षेत्र से लापता भाजपा कार्यकर्ता राजेश पाटीदार का छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। भंवरकुआं पुलिस पर स्वजन लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। त्रिवेणी नगर (चितावद) निवासी राजेश भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। वह जल्दी लौटने का बोलकर घर से निकले थे। उनका फोन भी घर पर ही रखा है। एमआइसी सदस्य मनीष शर्मा का आरोप है कि पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। तलाश के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, राजेश कर्ज के कारण स्वयं गए हैं। जिस दिन घर से गए उसी दिन कुछ लोगों से मुलाकात भी हुई है। पुलिस सूदखोरी और सट्टा लगाने वालों की भी जानकारी जुटा रही है।
