छह दिन से लापता भाजपा कार्यकर्ता का नहीं मिला सुराग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के भंवर कुआ थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता अचानक से गुमशुदा हो गए, लेकिन पुलिस पिछले 7 दिनों से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है उसी के चलते आज बीजेपी के कई नेताओं ने थाने का घेराव कर पुलिस के कार्य प्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।

इंदौर के भंवर कुआ थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता राजेश पाटीदार अचानक से अपने घर से लापता हो गए परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत भंवरकुआ पुलिस को की लेकिन पिछले 7 दिनों से पुलिस लापता हुए भाजपा कार्यकर्ता राजेश पाटीदार को खोज नहीं पाई है तो वहीं पिछले दिनों विधायक गोलू शुक्ला ने भी पूरे मामले को लेकर पुलिस के वरिष्ट अधिकारियों से चर्चा कर जल्द से जल्द लापता हुए भाजपा कार्यकर्ता को खोजने को लेकर बातचीत की थी लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर किस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की अतः आज तमाम तरह की बातों के बीच बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भंवर कुआ थाने पर पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े करते हुए जमकर घेराव किया ,इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाजपा नेताओं को आश्वासन दिया है कि भाजपा नेता जो लापता हुए है उनको ढूंढने के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की है और लगातार उनकी लोकेशन के साथ ही अलग-अलग तरह से जांच पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version