छपाई के बाद भी आवेदकों को नहीं मिल पा रहे लाइसेंस कार्ड, बढ़ रही शिकायतें

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में एक साल से ज्यादा समय से खाली कार्ड की कमी से आवेदकों को कार्ड प्रिंट होकर नहीं मिल पा रहे थे। विगत माह खाली कार्ड पहुंचने के बाद कार्ड की छपाई शुरू हुई, लेकिन आवेदकों की परेशानी दूर नहीं हुई। अभी भी आवेदकों को कार्ड नहीं मिल पा रहे हैं। स्मार्ट चिप कंपनी ने हजारों की संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस प्रिंट कर दिए, लेकिन कार्ड की सिलसिलेवार जमाई नहीं होने से कार्ड को खोजना मुश्किल हो रहा हैं। बाबू भी कार्ड नहीं ले रहे। ऐसे में आवेदक परेशान हो रहे हैं।

परिवहन कार्यालय से चिप के बजाए क्यूआर कोर्ड वाले कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इससे कार्ड की कमी अब खत्म हो गई। स्मार्ट चिप कंपनी ने भी धड़ल्ले से 10 हजार कार्ड प्रिंट कर दिए। एक साथ इतनी संख्या में कार्ड प्रिंट होने से अब कार्ड को खोजना मुश्किल हो गया। एजेंट और आवेदकों ने अपने-अपने कार्ड को खोजना पड़ा। इसके बाद स्मार्ट चिप कंपनी फिर से 4000 कार्ड प्रिंट कर दिए गए। कार्ड प्रिंट हुए दस दिन बीत गए, लेकिन अभी तक कार्ड वितरण नहीं हो पाया। एजेंट्स और आवेदन दोनों ही परेशान हो रहे हैं।

बाबू नहीं कर रहे कार्ड रिसीव
बड़ी संख्या में प्रिंट कार्ड को लाइसेंस शाखा का बाबू भी रिसिव नहीं कर रहा। कार्ड प्रिन्ट होने के बाद से ऐसे ही रखे हैं। बाबू कार्ड रिसीव कर ले तो सभी को सीक्वल में जमाना पड़ेगा। कई दिनों से कार्ड ऐसे ही पड़े हैं, जिनकी छटनी नहीं हो रही हैं।

आवेदक और एजेंट के कार्ड में गफलत
स्मार्ट चिप कंपनी ने बड़ी संख्या में कार्ड प्रिंट कर दिए। अब कौनसा कार्ड एजेंट का है और कौनसा सीधे लाइसेंस बनवाने वालों का यह पता नहीं चल पा रहा। इधर आवेदक सीएम हेल्पलाइन पर कार्ड नहीं मिलने की शिकायतें कर रहे हैं। एजेंट को ही कार्ड छांटने का काम करना पड़ रहा हैं।

- Advertisement -

पुरानी पेंडेंसी के कारण बड़ी परेशानी
सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही कार्ड की कमी के कारण बड़ी संख्या में कार्ड की पेंडेंसी बढ़ गई। बारकोड वाले कार्ड प्रिंट कर जारी किए जाने लगे तो अधिकारियों ने पुरानी पेंडेंसी खत्म करने के लिए बड़ी संख्या में कार्ड प्रिंट करा लिए। अब इन कार्ड को सिलसिलेवार जमाने में परेशानी आ रही है। पुरानी पेंडेंसी के कारण कार्ड की गफलत खत्म नहीं हो रही। पुराने सभी कार्ड देने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।

Exit mobile version