आगामी दिनों में इंदौर शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने जा रहा है इसके बाद से ही पुलिस लगातार गुंडे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ताकि इस कार्यक्रम में गुंडे बदमाशों की किसी तरह की खलल ना पड़े जिसे लेकर आज छतरीपुरा पुलिस मैं क्षेत्र के कुख्यात बदमाशों को पकड़ा है जिनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।
गौरतलब है कि आगामी दिनों में इंदौर शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने जा रहा है जिसे लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद गुंडे बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है वहीं छत्रीपूरा पुलिस ने आज गुंडे बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें पुलिस ने क्षेत्र के गुंडे बदमाशों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए बदमाशों के पास धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं फिलहाल पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
