चोरी में रुकावट बनी रिसेप्शनिस्ट, लाठी-ईंट से पर‍िवार पर हमला शुक्रवार को तीन आरोपित सिमरन के घर आए और हमला कर दिया।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने रिसेप्शनिस्ट और उसके पिता पर लाठी और ईंट से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार रिसेप्शनिस्ट एक डाक्टर के क्‍लीनिक में काम करती थी। हमलावर भी उसी क्लीनिक में नौकरी करते हैं। बताया जाता है कि रिसेप्शनिस्ट की वजह से क्‍लीन‍िक में चोरी और गड़बड़ी बंद हो गई थी।
पुलिस से म‍िली जानकारी के मुताबिक पंचम की फेल निवासी सिमरन कुन्हारे जंजीर वाला चौराहा स्थित डाक्टर पराग गांधी के क्लीनिक में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती हैं। इसी क्लिनिक में आरोपित संदीप ठाकुर और आकाश भी नौकरी करते हैं।
आरोपित क्लीनिक में चोरी और गड़बड़ी करते थे। सिमरन ने डाक्टर को पूरी बात बता दी। इस कारण आरोपित सिमरन को धमका रहे थे। शुक्रवार को तीन आरोपित सिमरन के घर आए और हमला कर दिया।
आरोपितों ने सिमरन के ताऊ,बहन नेहा,पिता दिनेश कुन्हारे पर हमला कर दिया। आरोपितों ने ईंटें बरसाई और डंडे भी चलाए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गई है।

Exit mobile version