चाकू लहराकर केक काटने वाले बदमाशों से करवाई वृद्धाश्रम में सफाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने एक बार फिर अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों को अनूठा आदेश देकर सजा सुनाई है डीसीपी अभिषेक आनंद के मुताबिक पिछले दिनों लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनों आरोपी लकी, कुलदीप, गौतम निवासी रविदास नगर ने चौराहे पर चाकू से केक काटकर बर्थडे मनाया था इस दौरान बदमाशों ने बीच सड़क पर चाकू लहराए थे जिसके बाद थाने कि पुलिस ने तीनों को पकड़कर पुलिस आयुक्त न्यायालय के समक्ष राज्य सुरक्षाअधिनियम के अंतर्गत प्रतिवेदन पेश किया था जिसमें पुलिस कमिश्नर कोर्ट ने तीनों को 6 माह तक हर शनिवार व्रद्धा आश्रम में सेवा देने के लिए ड्यूटी लगाई हैं। जिसका शनिवार देर शाम पहली बार पालन कराया आदेश के पालन के लिए मां कनकेश्वरी वृद्धा आश्रम छोड़ गया। यह नवाचार से कई बदमाशों को सबक भी मिलेगा जिसकी शुरुआत आज से की गई है अब इन बदमाशों को अगले छह माह तक वृद्धआश्रम में अपनी सेवाएं देनी होगी नहीं देने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी

Exit mobile version