चाइल्ड पोनोग्राफी मामले में आरोपित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। चाइल्ड पोनोग्राफी मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अमन निवासी छोटा बांगड़दा ने बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड किया था। वह अलग-अलग ग्रुपों में वीडियो साझा कर रहा था। साथ ही इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया था। इसकी जानकारी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हमें पता चली थी।

पहले भी कई लोगों पर हो चुकी है कार्रवाई
बता दें कि इससे पहले भी कई थाना क्षेत्रों में चाइल्ड पोनोग्राफी मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यदि आप किसी ग्रुप में जुड़े हों और इस तरह का कोई वीडियो दिखाई दे रहा है तो उसे दूसरों को साझा न करें। यदि साझा किया तो यह अपराध की श्रेणी में आ जाएगा।

Exit mobile version