चंदन नगर इलाके में प्रेरणा सदन में डाका डालने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस ने धार और आसपास के इलाकों में दबिश दी है हालांकि अभी कोई सफलता हासिल नहीं हो पाई है गौरतलब है कि बदमाश ने बीती रात धार रोड स्थित प्रेरणा सदन में अन्य जगहों पर घुसकर वारदात की थी चंदन नगर पुलिस ने फरियादी राहुल कुमार जैन की शिकायत पर पुलिस ने 8 से 10 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है दरअसल चड्डी बनियान पहले बदमाश बीती रात प्रेरणा सदन में घुसे थे यहां उन्होंने जमकर उत्पात मचाया और आरती और सूफिया नामक महिलाओं की अगूठी लेकर फरार हो गए थे बदमाश इसके अलावा आसपास के कुछ और जगहों पर भी घुसे थे और चोरी का माल लेकर फरार हो गए पुलिस मामले को दबाने में लगी हुई है हालांकि मामला सामने आया है जिसके बाद अधिकारी ने टीम बनाई और बदमाशों के अड्डे पर दबिश दी पुलिस अफसर का कहना है मामले में शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा
