इंदौर। चंदन नगर थाने में पदस्थ एसआइ मनीष माहोरे को डीसीपी जोन-4 आरके सिंह ने लाइन अटैच कर दिया है। एसआइ के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही थीं। थाना प्रभारी अभय नेमा स्वयं प्रतिवेदन भेज चुके थे। डीसीपी के मुताबिक, एसआइ के विरुद्ध अन्नपूर्णा एसीपी बीपीएस परिहार से जांच करवाई गई थी। एसआइ ने कुछ दिनों पूर्व एक युवक को हिरासत में लेकर रुपयों की मांग की थी। वे लंबित प्रकरणों की भी जांच नहीं कर रहे थे। चार दिन पूर्व हिंदू संगठन के लोगों ने भी उन पर अभद्रता का आरोप लगाया था।
