इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने लाइव सुसाइड कर लिया है जिसका वीडियो भी उसने अपनी प्रेमिका को सोशल मीडिया के माध्यम से सेंट किया है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने मृग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है तो वहीं मृतक के परिजनों के भी बयान लिए जा रहे हैं।
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले विजय ने अपने ही घर में प्रेमिका और प्रेमिका की मां की बातों से प्रताड़ित होकर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं उसने एक वीडियो भी सुसाइड करते अपने प्रेमिका को भेजा है उसके बाद प्रेमिका ने ही विजय के परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी उसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की सूचना चंदन नगर पुलिस को दी वहीं चंदन नगर पुलिस ने पूरे ही मामले में मृग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है तो वहीं चंदननगर थाना के एएसआई जहीरूद्दीन शेख ने बताया कि मृतक विजय बनिया है और वह चंदन नगर क्षेत्र के कृष्ण बाग कॉलोनी का रहने वाला है वहीं मंगलवार सुबह ही परिजनों ने आकर पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी है वहीं पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर ही जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है वही बताया जा रहा है कि मृतक विजय इंदौर में जिस दुकान पर काम करता था ओर जिस क्षेत्र के वहा रहता था उसी क्षेत्र में रहने वाली एक प्रेमिका से उसका प्रेम संबंध काफी दिनों से थे और देर रात जब प्रेमिका और वह बात कर रहे थे इस दौरान प्रेमिका की मां ने युवती को युवक से बात करते हुए देख लिया था उसके बाद उसने युवक को फोन लगाकर जमकर धमकाया था इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि दोनों शादी भी करने वाले थे और दोनों के परिवार भी राजी हो गए थे और 2 साल बाद शादी की बात कही थी लेकिन उसके बाद भी युवक आए दिन युवती से फोन पर बात करता था और इसी बात को लेकर उसकी मां ने युवक को फोन पर जमकर चिल्लाया था और इस बात को लेकर जब उसने अपनी प्रेमिका से बात की तो उसने भी बात करने की बात पर विवाद किया था और इसके बाद वह डिप्रेशन में आ गया और उसके बाद उसने एक वीडियो बनाकर अपनी प्रेमिका को भेज दिया जिसमें वह सुसाइड करते हुए नजर आ रहा है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने मृग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
