घर के सामने से कार हटाने का कहा तो व्यापारी और पत्नी से मारपीट की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

घर सामने खड़ी कार हटाने का कहा तो पैथोलॉजी लैब के कर्मचारियों ने कपड़ा व्यापारी से मारपीट की। बच्चे को लेकर खड़ी उनकी प|ी से भी बदसलूकी व मारपीट की
अन्नपूर्णा टीआई संजू कामले ने बताया घटना भवानीपुर कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी जितेंद्र बालकिशन भाटिया (40) के साथ हुई। उन्होंने बताया उनके घर के सामने शिवानी डायग्नोसिस्ट सेंटर एवं पैथोलॉजी लैब है।
रविवार को लैबकर्मी राहुल सिसौदिया, आनंद व अन्य ने कार हमारे घर के मेन गेट पर लगा दी। प|ी सीमा ने हमारी पार्किंग बताते हुए कार हटाने का कहा तो इस पर राहुल ने गाली-गलौज कर प|ी को धक्का दे दिया। मैंने आपत्ति ली तो तीन कर्मचारियों ने मुझ पर हमला कर दिया। मुझे सिर, मुंह, गर्दन में चोटें आईंं। व्यापारी ने बताया लैबकर्मी आए दिन रहवासियों से विवाद करते हैं। पार्किंग से सड़क तक जाम कर देते। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Exit mobile version