गैस रिसाव से लगी आग में झुलसे दंपती की मौत, नौ साल की बच्ची का चल रहा इलाज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हादसे के दौरान घर का सारा सामान भी जल गया। भिंड का रहने वाला युवक इंदौर में गार्ड की नौकरी करता था।
विजय नगर थाना क्षेत्र में गैस रिसाव के कारण आग लग गई थी। इसमें दंपती सहित बच्ची चपेट में आए थे। 13 नवंबर को हुए हादसे के दौरान ही पति राजेश की मौत हो गई थी और पत्नी और बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार देर रात पत्नी 34 वर्षीय लक्ष्मी की भी मौत हो गई। नौ वर्षीय बच्ची का एमवाय अस्पताल की बर्न यूनिट में इलाज चल रहा है। हालांकि, बच्ची को अभी माता-पिता की मौत की खबर नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के दौरान इनका गृहस्थी का सामान भी जल गया था।
स्वजन मौत की सूचना के बाद बच्ची के सामने जाने की हिम्मत भी नहीं कर पा रहे हैं। पूरे परिवार में मातम छा गया है। राजेश भिंड के रहने वाले थे और यहां गार्ड की नौकरी करते थे। स्वजन ने बताया कि बच्ची के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। बच्ची अपने माता-पिता के बिना एक दिन भी नहीं रह पाती है।

Exit mobile version