गुमशुदा युवती को पुलिस ने किया दस्तयाब पैसो के लालच मे युवती को बेच आई सहेलियां

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था पूरे मामले में पुलिस ने यूपी को तराना से दस्तयाब कर लिया है वहीं उसके बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है पूरे मामले में यूपी की दो सहेलियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने पैसों के लालच के चलते युवती की शादी करवा दी थी

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी पूरे मामले में पुलिस ने युवती की खोज के लिए दो टीमें तराना और रतलाम रवाना की गई थी वही तराना से युवती को दस्तयाब कर लिया गया बयान में युवती ने बताया कि उसकी सहेलियों द्वारा उसे घुमाने का बोलकर लेकर गए और एक बलराम नामक युवक के हवाले कर दिया जहां बलराम ने जबरदस्ती युवती से शादी भी कर ली और उसके साथ दुष्कर्म किया यूपी के बयान के बाद पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है वही दो महिला आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है पूरे मामले में और भी आरोपी है जिनकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version