- महापौर ने देवी अहिल्या उत्सव समिति को सौंपा 5 लाख का अनुदान
इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर की 228 पुण्यतिथि पर राजवाड़ा पर माता अहिल्या बाई होलकर प्रतिमा पर पूजन अर्चन किया गया। इसमें शहर के कई गणमान्यजन पहुंचे। मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी,महापौर पुष्यमित्र भार्गव , पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके पश्चात महापौर भार्गव द्वारा पूर्व सांसद एवं मां अहिल्या उत्सव समिति अध्यक्षा सुमित्रा महाजन को 5 लाख राशि का अनुदान राशि का चेक दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय मंत्री प्रहलाद पटेल, केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, महापौर परिषद सदस्य निरंजन सिंह चौहान, कमल वाघेला, कंचन गिदवानी, सूश्री रूपाली पेठारकर, राजेश गेंदर सहित पार्षद उपस्थित थे।
