खजराना मे विजय जुलूस के दौरान फेंका गर्म पानी जीत का जश्न मनाते समर्थकों पर हमला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश के इंदौर में चुनावी परिणाम आने के बाद तमाम विधानसभा में विजय जुलूस बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकल जा रहे थे लेकिन खजराना थाना क्षेत्र में एक जुलूस पर कुछ बदमाशों द्वारा खलल डालते हुए विजय जुलूस पर गर्म पानी डालने का मामला सामने आया है जिस पर से पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है….।

दरअसल मामला खजराना थाना क्षेत्र के अशर्फी नगर में बीजेपी का विजय जुलूस निकाला जा रहा था कि तभी विजय जुलूस के दौरान वहीं पर रहने वाले शकील पठान के साथ कुछ कहा सुनी हो गई जिसमें जमकर मारपीट हुई और उसके बाद महिला ने छत पर चढ़कर गर्म पानी कार्यकर्ताओं पर फेंक दिया जिसके कारण कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए थे पूरे मामले में पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है पूरा मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है

Exit mobile version