विश्व प्रसिद्ध भगवान खजराना गणेश मंदिर में प्रवासी भारतीयों के दर्शनों का सिलसिला जारी है वहीं अब तक 200 से अधिक प्रवासी भारतीय भगवान गणेश के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं, और यहां की व्यवस्थाओं को लेकर काफी खुश नजर आए।
वहीं मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि प्रवासी भारतीयों को लेकर विशेष तैयारियां उनके द्वारा की गई है पुजारी ने कहा कि अब तक 200 से अधिक प्रवासी भारतीय भगवान गणेश के दरबार में आ चुके हैं,,, पुजारी ने कहा कि इंदौर के लिए गौरव की बात है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन यहां पर आयोजित किया जा गया है जिसमें खजराना मंदिर में जो भी प्रवासी भारतीय आ रहे हैं उनके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं साथ ही श्रद्धालुओं को दर्शनों में किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी ख्याल रखा गया उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों को लेकर अलग से पर्सनल पार्किंग और कोरिडोर बनाया गया है 7:00 इस दौरान सभी प्रवासी भारतीयों को गर्भ ग्रह में ले जाकर भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना कराई गई उनका मान सम्मान के साथ गणेश भगवान की मालवी पगड़ी दुपट्टे के रूप में मनाई जा रही है जो अपने घर जाकर दरवाजे पर तोरण के रूप में लगाएंगे साथ ही सभी प्रवासी भारतीयों को खजराना गणेश मंदिर के प्रति कृति भी भेंट की जा रही है जो गोटा चांदी से निर्मित है और इसे अपने घर के मंदिर में रख सकते हैं पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि सभी प्रवासी भारतीयों को खजराना गणेश मंदिर में बनने वाले फूलों से अगरबत्ती व आज रंग गुलाल के बारे में भी जानकारी दी गई ।
वही कैलिफ़ोर्निया से आई मेघा खन्ना अपने परिवार के साथ भगवान खजराना गणेश के दर्शनों के लिए आई इस दौरान उन्होंने ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध भगवान खजराना गणेश मंदिर में पहुंचकर बहुत सुकून मिला है और यहां पर बहुत ही स्वच्छता का ध्यान रखा गया है उन्होंने कहा कि शहर में प्रवासी भारतीयों को लेकर विशेष तैयारियां की गई है और सभी को निहार कर मन प्रसन्न हो गया उन्होंने कहा कि यूएस में दिवाली देखने को नहीं मिलती है जो हमे इन 3 दिनों में देखने को मिली है,, वहीं उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ होने के बावजूद अरेंजमेंट्स अच्छा रहा, उन्होंने कहा कि 5 साल पहले भारत आई थी और अब यहा आकर ऐसा लगता है कि रह वर्ष भारत आये ।
