खजराना बायपास पर हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना बाइपास पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी काे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार कई मीटर तक घिसटते चले गए। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी तीन साल की बेटी गंभीर घायल हो गई। मृतका का नाम करीना परमार (30 साल) जबकि पति की उम्र 35 साल बताई जा रही है। हालांकि बेटी और पति का नाम पुलिस को अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में मृतकों के बारे में जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है। घायल बच्ची को उपचार के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version