खजराना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट पर कब्जा करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक प्लाट पर कब्जा करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है । बदमाशो ने प्लाट के दस्तावेज तैयार कर षड्यंत्र पूर्वक कब्जा किया था ।

मामला खजराना क्षेत्र का है । फरियादी अशर्फीलाल पिता रामनारायण सोनी निवासी पाटनीपुरा ने शिकायत दर्ज करवाई थी की उनके प्लाट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा किया गया है । शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश पिता हुकुमचंद और मुकेश पिता रामयज्ञ गुप्ता को पकड़ा है । पुलिस को आरोपियों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज भी मिले है ।
मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी पर धरा 420, 120 बी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्जकर पूछताछ शुरू कर दी है ।

Exit mobile version