खजराना क्षेत्र में व्यापारी का अपहरण,पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक व्यापारी के अपहरण का मामला सामने आया है खजराना पुलिस थाना क्षेत्र की पाक़ीज़ा कॉलोनी से रविवार देर रात एक व्यापारी का अपहरण हो गया व्यापारी अपनी कार से कॉलोनी के गेट पर पहुंचा था उसी दौरान 2 कार में बदमाश आए और उसे कार सहित अपहरण कर अपने साथ ले गए।पूरे मामले में पुलिस ने अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम सब्जी मंडी में आलू प्याज का कारोबार करने वाले मूल रूप से भोपाल के रहने वाले व्यापारी इरशाद हसन के अपहरण का मामला सामने आया है इस मामले में पुलिस द्वारा अपहरणकर्ता की पत्नी सैयद परवीन की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है बताया जा रहा है कि इरशाद मूल रूप से भोपाल के निशातपुरा हरी मजार हाउसिंग बोर्ड का रहने वाला है जो इंदौर में चोइथराम सब्जी मंडी में आलू प्याज का कारोबार किया करता है कल देर रात जब वो अपनी कार से घर आ रहे तभी घर से कुछ दूरी पर बदमाशों कर टकराने की बात पर व्यापारी से विवाद किया विवाद इतना बड़ा की आरोपियों ने व्यापारी के साथ जमकर मारपीट की कार में उसका उसका अपहरण कर अपने साथ ले गए इस मामले में पुलिस ने सिसिटीवी फुटेज ओर व्यापारी के कार के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है और पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले कोई विवाद तो नहीं था या रुपए को लेनदेन को लेकर कोई विवाद तो नहीं है।

Exit mobile version