✓ वारदात को अंजाम देने के लिए फर्जी Link बनाने वाला शातिर डेवलपर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया।
✓आरोपी गैंग के द्वारा बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का अधिकारी/कर्मचारी बनकर बैंको के नाम से बनी फर्जी लिंक भेजकर लोगो की क्रेडिट कार्ड/OTP/CVV की जानकारी प्राप्त कर देते थे वारदात को अंजाम।
इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड एवं सोशल मीडिया संबंधित अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में कार्यालय अपराध शाखा इंदौर में फरियादी (1). सानिध्य तिवारी निवासी इंदौर के द्वारा शिकायत की गई थी की बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट के नाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर लिंक भेजते हुए बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर 24,311 /– रुपए की धखाधड़ी की गई थी, जिसपर थाना अपराध शाखा इंदौर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 420, 467, 468, 471 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं एक अन्य आवेदक (2). अंशुल निवासी इंदौर के साथ क्रेडिटकार्ड डिपार्टमेंट के नाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर लिंक भेजते हुए बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर 48,623/– रू की ऑनलाइन धोखाधडी करने संबंधित शिकायत क्राइम ब्रांच इंदौर में की गई थी ।
उक्त प्रकरण में आरोपियों की तकनीकी जानकारी निकालते आरोपी (1).विशाल पिता स्व. राकेश कुमार निवासी फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ करते आरोपी ने स्वयं को उक्त फ्राड में उपयोग की गई ICICI Bank के क्रेडिटकार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने वाली फर्जी लिंक का डेवलपर होना स्वीकार, जिसके माध्यम से कई लोगो के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
आरोपी को न्यायालय में पेश करते हुए पुलिस रिमांड प्राप्त कर प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना अपराध शाखा टीम के द्वारा की जा रही है।
? आमजन को सूचित किया जाता है की किसी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा कॉल कर स्वयं को बैंक या वॉलेट कम्पनी का अधिकारी बताकर कैशबैक ऑफर्स, क्रेडिटकार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने का बोलने पर जल्दबाजी में भरोसा न करे विश्वसनीयता की पूर्णरूप से जांच किए बिना कभी भी अपनी क्रेडिटकार्ड कार्ड/OTP/CVV आदि की जानकारी न देवें अन्यथा आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो सकते हो और इस तरह के फ्रॉड की सूचना अपने नजीदी थाने एवं क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन न. 7049124445 पर सूचित करें ।
