क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा शेयर बाजार में इन्वेटमेंट के नाम पर, गुजरात की “सुर केपीटल व वेद केपीटल” के नाम से संचालित नकली कंपनी के विरुद्ध कार्यवाही ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓आरोपी के विरुद्ध इंदौर शहर के करीब 15 आवेदकों के द्वारा करोड़ो की ठगी संबंधित शिकायत की गई है।

✓आरोपी के द्वारा इंदौर (म.प्र.) के अलावा गुजरात एवं पंजाब में भी कई लोगो के साथ ठगी की वारदात को दिया है अंजाम।

✓ क्राईम ब्रांच द्वारा कम्पनी के फरार आरोपी संचालक अश्विन परमार को गुजरात से किया गिरफ्तार ।

✓क्राइम ब्रांच इंदौर में प्राप्त शिकायत में इन्दौर के फरियादियों से आरोपी के द्वारा शेयर मार्केट “में इन्वेस्टमेंट के नाम से झांसे में लेते हुए,अधिक मुनाफा कमाने का झूठ बोलकर करोड़ो रुपए लेकर की, करी थी ठगी ।

- Advertisement -

✓आरोपी के द्वारा देश के बड़े शेयर ट्रेडर्स से संपर्क होने का आश्वासन देकर 4 गुना अधिक प्रॉफिट जैसे झूठे विश्वास में लेते हुए की थी ठगी।

✓आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में पंजीबद्ध किया धोखाधडी का अपराध।

इंदौर – इंदौर शहर में आमजन से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों की दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी अनुक्रम में अपराध शाखा कार्यालय में इंदौर एवं देश के गुजरात एवं पंजाब राज्य के कई पीडित आवेदकगण के द्वारा अपने साथ शेयर मार्केट में निवेश कर कई गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर करीब *करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसकी जांच क्राइम ब्रांच टीम द्वारा कराई गई ।

प्रकरण सदर में आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी पतारसी हेतु क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा लगातार वडोदरा ,गुजरात में तबीश देकर फरार आरोपी अश्विन की पतारसी की जा रही थी । क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा तकनीकी सहायता से मेहसाना गुजरात से आरोपी (1).अश्विन परमार पिता गणपतसिह परमार उम्र 29 साल निवासी कुआँ फलिया शामक सीहना मुवाडा पो.बाही तहसील सेहरा जिला पंचमहल (गुजरात) को पकड़ा । आरोपी मेहसाना गुजरात में किराये के मकान में फरारी काट रहा था ।

क्राइम ब्रांच इंदौर को पूछताछ एवं जांच में पता चला कि आरोपी की वेद केपीटल एवं सुर केपीटल सेबी से रजिस्टर्ड न होकर फर्जी कंपनी है, जिसे भोपाल से संचालित कर देश के विभिन्न राज्यों के लोगो को गुजरात की कंपनी होना बताकर उक्त कंपनी के माध्यम से शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करने पर 04 गुना प्रॉफिट देने जैसे बातें झूठ बोलकर ठगी करता था ।

आरोपी के फर्जी कम्पनी के खाते व पर्सनल खातों रुपये में करोडो के ट्रांसेक्शन होना पाया है । जिसकी जांच कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा की जा रही है ।

Exit mobile version