कोर्ट परिसर से पकड़ाई युवती का तीन दिन रिमांड संदिग्ध युवती से पुलिस कर रही पूछताछ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जिला न्यायालय में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की सुनवाई के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग करती पकड़ाई युवती को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एमजी रोड द्वारा युवती को 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिससे पुलिस को पूछताछ कर रही है।

दरअसल विवादित नारे लगाने के मामले में इंदौर जिला न्यायालय में सुनवाई चल रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध युवती सोनू मंसूरी कोर्ट की सुनवाई का वीडियो बना रही है। इस दौरान वहां मौजूद अधिवक्ताओं द्वारा मामले में आपत्ति दर्ज कराते हुए, युवती की संदिग्ध गतिविधियों को भांपते हुए, मामले में पुलिस को बुलाया गया और युवती की महिला अधिवक्ताओं द्वारा चेकिंग की गई, जिसमें युवती के पास से डेढ़ लाख रुपए बरामद किए गए, अब इस पूरे घटनाक्रम में कई तरह के सवालिया निशान खड़े हो गए हैं, कि वह युवती आखिर यह वीडियो किसे बना कर भेज रही थी, इन लाखों रुपए की जरूरत इस युवती को क्या थी और वह रुपया इसके पास कहां से आया है। हालांकि युवती अपने आपको जूनियर अधिवक्ता बता रही है, अपने सीनियर अधिवक्ता नूरजहां खान के कहने पर इस तरह का वीडियो बनाने की बात कह रही है। लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता से मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। हालांकि सवाल अब भी वही है, आखिर यह युवती वीडियो क्यों बना रही थी।हालांकि एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी के मुताबिक युवती का कहना है कि वह डेढ़ लाख रुपए उसकी सीनियर अधिवक्ता नूरजहां खान के माध्यम से उसके पास आए थे, लेकिन पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस अब सीनियर अधिवक्ता नूरजहां खान से भी पूछताछ कर सकती है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस संदिग्ध युवती सोनू मंसूरी के विषय में बारीकी से जांच कर रहे हैं।

Exit mobile version