कोचिंग से हास्टल जा रहे दो छात्रों पर चाकू से हमला, तीन आरोपित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

टक्कर लगने की बात पर ई-रिक्शा चालक और अन्य ने किया था हमला, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपितों को किया गिरफ्तार।
पुलिस की सख्ती के बाद भी शहर में चाकूबाजी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। तुकोगंज थाना क्षेत्र में कोचिंग से हास्टल जा रहे दो छात्रों पर ई-रिक्शा चालक सहित अन्य ने चाकू से हमला कर दिया। घायल फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब 9.30 बजे जंजीरवाला चौराहा की है। घायल छात्र आदर्श और निकुंज मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। दोनों छात्र कोचिंग से हास्टल जा रहे थे। तभी ई-रिक्शा में सवार आरोपितों ने टक्कर लगने को लेकर विवाद शुरू किया और चाकू से हमला कर दिया। आदर्श को पेट और निकुंज को जांघ में चाकू लगा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा का नंबर निकाला और आरोपित दीपक पुत्र राजेश (19), ध्रुव पुत्र पिता पंकज (19) और एक 12 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया।

Exit mobile version