इंदौर के भवरकुआ थाना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा ने अपने शिक्षक से प्रताड़ित होकर अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना के मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मामला इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र का है क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली छात्रा का नाम शैली सिंह राजपूत है जो पन्ना जिले यहां पढ़ाई करने के लिए आई थी और यहां कोचिंग कर रही थी जो अपनी सहेली के साथ भंवरकुआं क्षेत्र में रहती थी पुलिस के मुताबिक परिजन के बयान लिए गए जिसमें यह बात सामने आई कि वह जहां कोचिंग जाती थी वहां का शिक्षक अमन अग्रवाल उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था यह बात शैली ने कुछ दिन पूर्व अपनी मां को बताई थी फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है फिलहाल मृतिका शैली सिंह के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
