कोचिंग जा रही किशोरी से मनचले ने की छेड़खानी, राहगीरों ने पकड़कर कर दी पिटाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही 15 वर्षीय किशोरी से मनचले ने छेड़खानी करने की कोशिस की जिसके बाद राहगीरों ने आरोपित को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
कोचिंग जा रही 15 वर्षीय किशोरी से मनचले ने छेड़छाड़
राहगीरों ने आरोपित को पकड़कर कर दी पिटाई
आरोपितों ने बीच रास्ते पकड़ा युवती का हाथ
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही 15 वर्षीय किशोरी से मनचले ने छेड़छाड़ की। आरोपित ने सरेराह हाथ पकड़ा और गाड़ी पर बैठाने का प्रयास किया। किशोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपित ने पेट में लात मार दी। राहगिरों ने आरोपित की पकड़ कर पिटाई कर दी।
पुलिस के मुताबिक घटना प्रजापतनगर स्थित ग्वाला कालोनी की है। पीड़िता कोचिंग जा रही थी। आरोपित रोहित ने फूटी कोठी चौराहा पर उसको रोका और कहा कि उसे भाई ने भेजा है। पीड़िता ने बाइक पर बैठने से मना किया तो आरोपित ने पेट में लात मार दी। उधर घटना के बाद आरोपित ने भी पत्नी से पीड़िता के भाई पर केस दर्ज करवा दिया।
बाइक सवारों पर छेड़छाड़ का आरोप
चंदननगर पुलिस ने भी बाइक सवार दो युवकों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। आरोपितों ने फूटी कोठी चौराहा पर खड़ी युवती को रोका और कहा कि दोस्ती कर लो। आरोपितों ने युवती का हाथ पकड़ लिया।पुलिस के मुताबिक बदमाश बाइक(एमपी 09वीएन 2125) से आए थे।

Exit mobile version