कैदी के सामने सिपाही और एसआई में चले लात-घूंसे, आरआइ बोले- कोर्ट में विवाद करना गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मजिला कोर्ट में बुधवार को एसआइ और सिपाही भीड़ गए। दोनों में कोर्ट के भीतर खुब लात-घुसें चले। आरआइ ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट बनाई है। पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
मजिला कोर्ट में बुधवार को एसआइ और सिपाही भीड़ गए। दोनों में कोर्ट के भीतर खुब लात-घुसें चले। आरआइ ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट बनाई है। पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
डीआरपी लाइन में पदस्थ एसआइ प्रभुलाल परमार और सिपाही अभिषेक बैरागी जिला जेल से 12 कैदी कोर्ट पेशी पर ले गए थे। आरोपितों में चंदननगर का शातिर अपराधी इम्मू भी शामिल था। कोर्ट पेशी के दौरान इम्मू के स्वजन व दोस्त मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान किसी बात पर सिपाही और एसआइ में कहासुनी हो गई। एसआई ने सिपाही को अभद्रता करने पर समझाने की कोशिश की।
कोर्ट में विवाद करना गंभीर
एसआई के समझाने पर सिपाही भड़क गया और हाथापाई की नौबत आ गई। एसआई और सिपाई एक-दूसरे को लात घुसें मारने लगे। आरआइ दीपक पाटिल के मुताबिक सिपाही द्वारा विवाद करने की सूचना आई है। कोर्ट में विवाद करना गंभीर घटना है। दोनों की रिपोर्ट तैयार कर आयुक्त मकरंद देऊस्कर को प्रस्तुत की जाएगी।

Exit mobile version