इंदौर | हीरा नगर इलाके की एक कॉलोनी में एक कुत्ते को बुरी तरह पीटने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। शुक्रवार को युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था की प्रियांशु जैन की रिपोर्ट पर क्षेत्र में रहने वाले युवक के िखलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
