किचन में ही शौचालय, गंदगी के बीच बन रहा था खाना, रेस्‍टोरेंट संचालक पर प्रकरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजाराम रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की टीम जब खाद्य सामग्री का सैंपल लेने के लिए पहुंची तो वहां किचन में भारी अव्यवस्था मिली।

शहर में रेस्टोरेंट को बाहर से तो साफ रखा जा रहा है, लेकिन किचन की सफाई पर संचालक ध्यान नहीं दे रहे हैं। किचन में जगह-जगह गंदगी पसरी रहती है, जिसमें बनने वाले खाने से बीमारियों का खतरा रहता है।

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित राजाराम रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की टीम जब खाद्य सामग्री का सैंपल लेने के लिए पहुंची तो वहां किचन में भारी अव्यवस्था मिली।

यहां किचन में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई थी। खाने के सामान के ऊपर मच्छर-मक्खियां मौजूद थे, लेकिन रेस्टोरेंट संचालक साफ-सफाई पर ध्यान ना देते हुए गंदगी में बनाए जा रहे खाने को ही ग्राहकों को परोस रहे थे।
किचन के अंदर ही संचालक ने शौचालय बना रखा था। इस मामले में खाद्य अधिकारियों ने संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। बता दें कि दो दिन पहले भी तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के दो रेस्टोरेंट केे किचन में गंदगी मिली थी। इस मामले में भी रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी।

- Advertisement -
Exit mobile version