छत्रीपुरा पुलिस ने कारोबारी राहुल कटारिया पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित स्वयं को तलाकशुदा बताकर शादीशुदा महिला से शारीरिक संबंध बना चुका था।महिला द्वारा शिकायत करने पर उसे धमका रहा था। पुलिस ने मंगलवार को उसकी तलाश में छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया।
एसआइ नीलमणि ठाकुर के मुताबिक मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले राहुल कटारिया से महिला का लाकडाउन के दौरान संपर्क हुआ था। उस वक्त महिला सैनिटाइजर संबंधित व्यवसाय कर रही थी। महिला का पति से तलाक हो चुका है। आरोपित ने उससे दोस्ती कर ली। उसने कहा कि मेरा भी पत्नी से तलाक हो चुका है। महिला को छत्रीपुरा स्थित होटल और फ्लैट पर ले गया और शारीरिक शोषण किया।
महिला द्वारा जानकारी निकाली तो पता चला राहुल पहले से शादीशुदा है और पत्नी के साथ ही रहता है। महिला ने थाने में शिकायत का बोला तो आरोपित फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जारी करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। मंगलवार को एडिशनल डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
