काम से लौट रहे युवक से बदमाशों ने मांगे शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो राह चलते लोगों से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग कर रहे हैं और नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं ऐसे ही मामले में पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां रविंद्र साहू नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह अपना काम निपटा कर घर की ओर जा रहे थे उसी दौरान मॉडर्न चौराहे पर खड़े तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की नहीं देने पर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

Exit mobile version