इंदौर | ज्वेलरी शॉप पर काम सीखने आए एक नाबालिग ने लाखों के जेवर चुरा लिए। एक महीने बाद शक हुआ तो मालिक ने कैमरे खंगाले और चोरी का खुलासा हुआ। प्रांकुर जैन निवासी तिलक नगर ने पुलिस को बताया कि मयूर नगर में उनकी पारस ज्वेलर्स नाम से शॉप है। वह नाबालिग कुछ दिन से संदिग्ध हरकतें कर रहा था। उन्होंने जेवर चेक किए तो पता चला सोने की पांचाली, 1 अंगूठी, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ टॉप्स और चांदी का ब्रेसलेट गायब हैं। कैमरे खंगाले तो पता चला कि नाबालिग ही माल ले गया है। पुलिस ने अब केस दर्ज किया है।
