कांग्रेस उम्मीदवार विक्रांत भूरिया ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

झाबुआ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रांत भूरिया ने शुक्रवारु को अपना नामांकन फार्म जमा कर दिया है । विक्रांत अपनी पत्नी शीना, पिता कांतिलाल भूरिया और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के साथ अपना फार्म जमा करने पहुंचे थे । इसके पहले झाबुआ बस स्टैंड पर चुनावी सभा का आयोजन भी जिसमें बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे । सभा के बाद रैली के रूप में झाबुआ शहर से होते हुए नामांकन रैली कलेक्ट्रेट पहुंची । यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि विक्रांत भूरिया ने आदिवासियों के मान सम्मान की लड़ाई लड़ी है, युवाओं की हक की लड़ाई दिल्ली और भोपाल की सड़कों की लड़ाई लड़ी है, इसलिए पार्टी ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है । जनता के आशीर्वाद वे विधायक बनकर विधानसभा में पहुंचेगे । विक्रांत मंच से भाषण देते समय भावुक हो गए , लोगों और जनता के मिले प्यार को देखते हुए उन्होंने पर घूटने के बल बैठकर सभा में मौजूद लोगों को प्रणाम किया । विक्रांत भूरिया ने कहा की जनता अपना मन बना चुकी है और वे बड़े अंतर से चुनाव जीतने जा रहे हैं ।

Exit mobile version