कर्ज से परेशान युवक ने की आत्महत्या,11 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बाणगंगा थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान एक युवक ने मौत को गले लगा लिया युवक पर 3 लाख का कर्जा था ,और क्षेत्र में रहने वाले कई सूदखोर उसे लगातार रुपए के लिए परेशान कर रहे थे। मृतक गणेश की पत्नी ने कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से इस बात की गुहार लगाई थी जिसके बाद गणेश ने देर रात जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली पुलिस द्वारा 11 आरोपियों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले गणेश पिता रूट चंद्र कुमावत उम्र 30 वर्ष ने कुछ दिनों पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि इलाके में रहने वाले कई सूदखोर उसे 10% तक ब्याज के लिए परेशान कर रहे हैं युवक ने क्षेत्र के रहने वाले अलग-अलग व्यक्तियों से लगभग 3 लाख कर्जा ले रखा था मृतक उधार नहीं दे पा रहा था और उसे लगातार सूदखोर परेशान कर रहे थे । गणेश ने 12 जनवरी को गेहूं में रखने वाले जहरीले इंजेक्शन पी लिया था जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई थी पुलिस द्वारा लगातार मामले में जांच की जा रही थी। पुलिस ने जांच में पाया कि इलाके में रहने वाले सूदखोर गुड्डू पहलवान, शैलेंद्र चौधरी ,आशु ,गोलू जाट ,नितेश जायसवाल , गौरव माहेश्वरी, गोलू तिवारी व संतोष जीतू सहित भानु पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज करा है वहीं 11 आरोपियों में से 5 आरोपी पुलिस गिरफ्त में है बाकी अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है

Exit mobile version