कर्ज के चलते सराफा कारोबारी ने लगाई फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। सराफा कारोबारी ने बुधवार शाम फांसी लगा ली। दस पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज का जिक्र है। कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस के मुताबिक, शीतल नगर निवासी विजय गिदवानी का सराफा में सोने-चांदी का व्यवसाय था। कुछ समय पूर्व बंगाली कारीगर भी लाखों रुपयों का धोखा देकर भाग गया था। कुछ सराफा कारोबारियों से भी उन्होंने रुपये उधार ले लिए थे, जो परेशान करने लगे थे। आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर बैंक से भी 20 लाख रुपये का कर्ज लिया था। बैंक में भी समय पर किस्तें जमा नहीं हो रही थीं। विजय के भतीजे ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम वे घर आए और कमरे में चले गए। थोड़ी देर बाद खाना खाने के लिए बुलाने गए तो देखा उन्होंने फांसी लगा ली है।

Exit mobile version