इंदौर कनाडिया थाना पुलिस ने नशे के आदि मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। तीन बदमाशों से पुलिस ने लुटे हुए, 20 मोबाइल बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार तीन बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वही आरोपियों का एक साथी पुलिस की पकड़ में आने से पहले ही फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
इंदौर में बढ़ती मोबाइल लूट की घटनाओं को कम करने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर द्वारा शहर के सभी थानों पर लुटेरों की धरपकड़ के निर्देश दिए है। ऐसी ही शिकायत कनाडिया थाना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी कनाडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिस बुलेट से लूट की वारदात हुई है, वह रोहित खांडे की है, पुलिस द्वारा आरोपी रोहित खांडे से पूछताछ की गई तब उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके द्वारा वैभव नगर में एक व्यक्ति से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था जिसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ 20 जगह लूट की वारदात को अंजाम दिया था, आरोपी रोहित खांडे, दीपक गंगारिया, सार्तिक राणे शहर के कई थाना क्षेत्रों में मोबाइल लूट की वारदात केवल नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे, आरोपियों के साथ एक और बदमाश लूट की वारदात में शामिल है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।
