कचरा गंदगी फैलाने पर निगम की चालानी कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर । नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार शहर में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत किसी भी प्रकार का कचरा व गंदगी फैलाने वालो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही के आदेश दिए गए है। इसी के मद्देनजर झोन क्रमाक 9 में एलआईजी स्थित जेएमबी होटल द्वारा कचरा व गंदगी फैलाई जा रही थी। इसके चलते नगर निगम ने जेएमबी पर 6 हजार का स्पॉट फाईन किया ।
सीएसआई कुलदीप बागरी ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत झोन क्षेत्र में सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान एलआईजी स्थित जेएमबी होटल द्वारा बेक में कचरा व गंदगी फैलाई जा रही थी। इसके चलते 6 हजार का स्पॉट फाईन कर, कचरा व गंदगी ना फैलाने की समझाईश दी गई। कार्यवाही के दौरान सहायक सीएसआई राहुल लोट, दरोगा सुनिल घावंरी, एनजीओ टीम एचएमएस के प्रतिनिधी उपस्थित थे

Exit mobile version