ऑपरेशन प्रहार के तहत ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में ऑपरेशन प्रहार के तहत फिर एक अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को विजय नगर पुलिसने पकड़ा है जो क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी करने आया था…पुलिस को मुखबिर की सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है… विजय नगर पुलिस ने एक टीम के साथ घेरा बंदी करते हुए एक आरोपी पकड़ा है… पकड़े गए बदमाश से पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है वहां ब्राउन शुगर कहां से लाता था और कहां कहां सप्लायर करता था…पुलिसिया पूछताछ में आरोपी से कई जनाकरी सामने आने की उम्मीद है…

– मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है जो ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले अखिलेश मौर्य को गिरफ्तार किया है आरोपी खुद भी ब्राउन शुगर का सेवन करता था और क्षेत्र में बेचता भी है। आरोपी से करीबन एक लाख रु कीमत की 15 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ी है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ कर रही है उम्मीद है विजयनगर पुलिस को आरोपी से और भी कई खुलासे हो सकते हैं…

Exit mobile version