ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला तस्कर, पुलिस थाना भवरकुआं की कार्यवाही में धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

√ आरोपी से 2 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडा चूरा) पुलिस ने किया जप्त।

√ आरोपी मादक पदार्थ डोडा चूरा (जावरा) रतलाम से लाकर इन्दौर में कर रहा था, सप्लाय।

√ आरोपी से की जा रही है पूछताछ, जिसमें और भी खुलासे होने की हैं संभावना।

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना भवरकुआं द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को पकड़ा गया है।

- Advertisement -

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना क्षैत्रमें नशा बैचने, नशे का सेवन करने वालो की पतारसी एवं धरपकड हेतु सघन अभियान चलाया गया । इसी क्रम में दिनांक 19/09/2023 को विश्वसनीय तंत्र की सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति डोडा चूरा के साथ पिपलियाराव गुरुद्वारा के पास रिंग रोड़ के पास सप्लाय करने आया है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम व्दारा दबिश दी गई तो बताये हुलिये के व्यक्ति किसी का इंतजार करते दिखा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा। जिससे पूछताछ में पहचान राजेन्द्र उर्फ राजू सिंह उम्र 60 साल निवासी बृह्मपुरी कालोनी पिपलियाराव इन्दौर के रुप में हुई।

पुलिस द्वारा तलाशी में मौके से बदमाश के कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ (डोडा चूरा) मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया ।

गिरफ्तार बदमाश से अवैध मादक पदार्थ के संबंध मे पूछताछ में जावरा जिला रतलाम से लेकर सप्लाय कराना बताया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना भँवरकुआं पर अपराध धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी से पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों के स्रोत आदि के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई खुलासे होने की संभावना है

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भँवरकुआं निरी राजकुमार यादव, उनि. नीलमणि ठाकुर, उनि. धर्मवीर सिंह चौहान, उनि. रामसिंह बघेल, प्रआर. जितेन्द्र परमार, प्रआर. मुकेश, आर. संदीप, आर. कमलेश की सराहनीय भूमिका रही ।

Exit mobile version