ऑपरेशन प्रहार के तहत अवेध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस प्रशासन द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में तीन थाना क्षेत्त्रो में मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो को गिरफ्तार कर लगभग 30 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई शहर के राजेंद्र नगर विजयनगर और भंवर कुवा थाना क्षेत्र में की गई है।

दरसल इंदौर की क्राइम ब्रांच टीम और राजेंद्र नगर पुलिस नें ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने क्षेत्र से बिहार के 61 वर्षीय शातिर मादक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 3 किलो 774 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। इस चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रूपये से ज्यादा की है। पकड़े गए बदमाश का नाम नथुनी पिता गणेश भगत 61 वर्ष निवासी गांव मझौली जिला वैशाली बिहार है। पुलिस द्वारा तस्कर से पूछताछ की जा रही है कि वह यह माल कहां से लाया था और इंदौर में किस देने वाला था।

Exit mobile version