✓ठग द्वारा कॉल कर आवेदक को लुभावने प्रॉफिट का लालच देकर क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम से इन्वेस्ट करने का झूठ बोलकर की थी ठगी।
✓ठग द्वारा आवेदक से imps एवं UPI ट्रांजेक्शन के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर किया था ऑनलाइन फ्रॉड।
✓क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा संचालित Cyber Helpline No. 704912-4445 पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर रिफंड कराये रुपए ।
इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले एवं सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट व हैकिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदकों से फ्राड की शिकायत में संपूर्ण जानकारी लेकर जांच की, जिसमे ज्ञात हुआ कि डॉक्टर आवेदिका (1). एस्थर निवासी इंदौर को अनजान ठग द्वारा वाट्सअप पर कॉल कर क्रिप्टो शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर लुभावने प्रॉफिट का झांसा देकर इन्वेस्टमेंट के नाम से 1,75,592/– रू एसबीआई बैंक के आईएमपीएस एवं UPI ट्रांजेक्शन के माध्यम से प्राप्त कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया।
साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते संबंधित बैंक से संपर्क कर आवेदक के ₹1,75,592/– सकुशल रिफंड कराएं।
? आमजन को सूचित किया जाता है की किसी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा कॉल पर शेयर/क्रिप्टो मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर लुभावने ऑफर्स या प्रॉफिट का लालच देने पर कभी भी विश्वसनीयता की जांच किए बिना पैसे नही देवे अन्यथा आप भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो सकते है। इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने पर दे या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445 पर सूचित करे।
