इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक नाबालिक युवती के साथ छेड़छाड़ की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए और उसके बाद छेड़छाड़ करने वाले युवक की जमकर पिटाई की गई फिलहाल पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है तो वही पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया।
पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है बता दे एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक के साथ क्षेत्र में ही रहने वाला एक युवक न छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहा था इसके बाद जब नाबालिक ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो वह युवक परिजनों से विवाद करने उसके घर तक आ गया इसके बाद जब युवक को समझाइए दी गई तो वह मानने को तैयार नहीं हुआ इसके बाद वहीं पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने नाबालिक की शिकायत पर आरोपीय युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया।
