इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और नगदी रुपए सहित सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के जय भवानी नगर का है यहां के रहने वाले ललित पाठक नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह किसी काम से बाहर गए हुए थे और घर पर ताला लगा हुआ था जब शाम को घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारी में रखे नगरी रुपए और सोने चांदी के जेवर नहीं थे जिसके बाद फरियादी ललित ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
