एम आई सी मेंबर और पार्षद मनीष मामा ने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर उचित कार्रवाई की मांग की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर अब भाजपा के एम आई सी मेंबर और पार्षद मनीष मामा भी थाने पर उचित कार्रवाई की मांग को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की जहां पवनपुरी कॉलोनी में पत्थरबाजी में उचित कार्यवाही की मांग की गई है जिसमें असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं के घरों पर पथराव किया था।

दरअसल घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के पवनपुरी कॉलोनी में विशेष वर्ग के युवक चौराहे पर खड़े रहकर कई बार अश्लील कमेंट पास करते हैं इसको लेकर रहवासियों ने कई बार उन्हें मना करने पर सामाजिक तत्व वर्ग विशेष के लोगों ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया घटना में 2 से 3 महिलाओं को भी चोट आई थी घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पार्षद और एमआईसी सदस्य मनीष मामा थाने पर पहुंचे जहां वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

वहीँ पुलिस दोनों पक्षों का आपसी विवाद बता रही है जहां दोनों ही पक्षों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की बात की गई है जहाँ बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

Exit mobile version