एमबीए चायवाला पर धोखाधड़ी का आरोप, डीसीपी ने बैठाई जांच

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चाय शॉप से चर्चा में आए एमबीए चायवाला पर युवाओं ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि एमबीए चायवाला ने फ्रेंचाइजी देकर लाखों रुपये ले लिए। कुछ युवाओं ने लसूड़िया पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है। डीसीपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

सोमवार को आशीष तिवारी कुछ युवकों के साथ लसूड़िया थाने पहुंचे और कहा कि एमबीए चायवाला के संचालक प्रफुल्ल बिल्लौरे ने फ्रेंचाइजी के लिए 10-10 लाख रुपये ले लिए। उनसे कहा कि उसकी टीम आएगी और सेटअप करेगी, लेकिन रोजाना दस हजार रुपये का धंधा भी नहीं हो रहा है। लोगों ने कर्ज लेकर दुकानें खोली हैं। ज्यादार तो छात्र और युवा हैं। उनके कारण स्वजन कर्ज में आ गए हैं।

जांच में फर्जीवाड़ा मिला तो कार्रवाई होगी
जोन-2 के डीसीपी सूरज वर्मा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले में जांच करवाई जा रही है। फर्जीवाड़ा हुआ तो कार्रवाई होगी। उधर, बिल्लौर के वकील ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि सब अनुबंधों के तहत हुआ है।

Exit mobile version