एमआईसी की बैठक के लिए महापौर लोकल बस से निगम पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नगर निगम में महापौर के नेतृत्व में एमआईसी की बैठक का आयोजन किया जा रहा है इस बैठक के लिए एमआईसी सदस्य के साथ ही इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा लोकल बस में सवार होकर निगम मुख्यालय एमएससी बैठक के लिए पहुंचे

इंदौर निगम सभागृह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में एमआईसी बैठक का आयोजन किया जा रहा है इस बैठक के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से निगम मुख्यालय पहुंचे इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि क्योंकि मैं शहर का प्रथम नागरिक हूं और आईसीटीपीएल का चेयरमैन भी हूं मैंने अपनी स्टूडेंट लाइफ में भी इसी तरह लोकल बस से सफर किया था इसलिए आज मैं लोकल बस में सफर करके यह जाने आया हूं क्या लोकल बस में आम जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं हो रही है आम जनता के दुख दर्द को जानने के उद्देश्य से ही आज मैंने फूटी कोठी से लेकर निगम मुख्यालय तक बस में सफर किया और जनता से मिलकर उनकी परेशानी को जाना

Exit mobile version