एनआरआइ का प्लाट दूसरे को बेचकर 45 लाख रुपये ठगे, महिला समेत तीन पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा थाना क्षेत्र के लोटस पार्क में है एनआरआइ का प्लाट, पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में की शिकायत।
बाणगंगा थाना पुलिस ने पेनजान कालोनी निवासी लोकेंद्र सोलंकी की शिकायत पर आरोपित उदयसिंह ठाकुर, चेतनसिंह ठाकुर और कविता ठाकुर निवासी भौंरासला के खिलाफ 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
लोकेंद्र ने पुलिस को बताया कि आरोपितों से एक साल पूर्व लोटस पार्क कालोनी में प्लाट खरीदा था। आठ दिन पूर्व पता चला कि उक्त प्लाट एनआरआइ विकास जायसवाल का था। विकास जर्मनी में रहते हैं। आरोपितों ने दूसरे का प्लाट बेच कर रुपये ऐंठ लिए।

Exit mobile version